प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। औराइन निवासी राधेश्याम मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीती रात करीब तीन बजे छत के सहारे घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर 4700 रुपये नकद और कीमती सामान चुरा ले गए। परिवार के लोग सोते रह गए और चोर सारे बल्ब ऑफ कर टीवी, दो पंखा और गोल्ड मेडल चुरा ले गए। सुबह पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दो माह में गांव में तीन-चार चोरियां हुईं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.