देवघर, मार्च 17 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के राजेंद्र नगर गुलाबबाग पुरंदाहा निवासी राजेश कसेरा ने अज्ञात के खिलाफ घर में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है कि 12 मार्च 2026 की रात खाना खाने के बाद सभी सो रहे थे। 13 मार्च सुबह लगभग 7 बजे अपनी पत्नी की मोबाइल खोजने के दौरान देखा कि पीछे वाले कमरे की आलमारी खुली थी और कमरे में कपड़े अस्त-व्यस्त पड़े थे। जब आलमारी की जांच की, तो पाया कि उसमें रखे सोने के तीन जोड़ी कानबालियां (लगभग 20 ग्राम), एक चांदी का सिक्का और एक चांदी का कड़ा (लगभग 35 ग्राम) गायब थे। साथ ही पत्नी की मोबाइल भी चोरी कर ली गयी थी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...