घर से नकदी-जेवर लेकर महिला लापता, पति ने दो युवकों पर कराया केस
मुरादाबाद, जून 16 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला घर से नकदी और जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई। पति ने दो युवकों पर बहलाफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना मझोला के मिलन विहार क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जून को वह अपने काम पर गया था। आरोप लगाया कि उसी दौरान उसकी पत्नी अमित ठाकुर और सुमित वाल्मीकि के साथ चली गई। आरोप लगाया कि जाते समय उसकी पत्नी घर में रखी दो लाख रुपये की नकदी, और चार अन्य अभूषण भी ले गई। आरोप लगाया कि अमित और सुमित ने उसकी पत्नी को बहलाफुसला कर अगवा किया है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.