मुरादाबाद, मई 11 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला संदिग्ध हालात में घर से नकदी-जेवर लेकर लापता हो गई। पति ने किसी के साथ भागने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में मझोला के मंडी समिति चौकी क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी 27 साल की है। बीते 24 अप्रैल को कोई व्यक्ति उसे बहलाफुसला कर ले गया। जाते समय महिला घर से सोने-चांदी के आभूषण और चार हजार रुपये भी लेकर गई है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर से नकदी-जेवर लेकर महिला फरार, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.