घर से नकदी-जेवर लेकर किशोरी लापता, युवक पर केस दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 18 -- कटघर के करूला क्षेत्र निवासी किशोरी घर से नकदी-जेवर लेकर संदिग्ध हालात में लापता हो गई। किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन 16 साल की है। आरोप लगाया कि इब्बन मंसूरी नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया है। जाते समय किशोरी घर से 1 लाख 48 हजार रुपये की नकदी और जेवर भी लेकर गई। भाई ने आरोप लगाया कि इब्बन उसकी बहन के साथ ही नकदी और जेवर वापस नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी इब्बन के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.