मुरादाबाद, मार्च 15 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से लापता हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च को दिल्ली के सीलमपुर निवासी रवि नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया है। जाते समय किशोरी घर से 80 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के चार आभूषण ले गई। आशंका जताई कि आरोपी रवि उसकी बेटी के साथ अनहोनी कर सकता है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर पर आरोपी रवि के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.