हापुड़, मार्च 28 -- क्षेत्र के गांव दौताई में चोरों ने एक मकान का निशाना बनाते हुए एक हजार की नकदी समेत सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी गुलशन ने बताया कि दो दिन पूर्व वह किसी कार्य से बाहर गई थी। घर पर दो छोटे बच्चे थे। पीड़िता ने बताया कि जब वह वहां से कार्य खत्म कर घर वापस आई तो देखा कि उनके घर की सेफ से चोर एक हजार की नकदी समेत हजारों रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए है। पीड़िता ने आस पास में मामले की जानकारी की और उसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.