कानपुर, मार्च 25 -- चकेरी। कैंट में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़िता के अनुसार बेटी घर से बीस हजार रुपये भी लेकर गई है। महिला ने कैंट थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कैंट निवासी महिला के अनुसार उनकी 19 वर्षीय बेटी है। बुधवार तड़के करीब तीन से चार बजे बेटी घर से बीस हजार रुपये लेकर गायब हो गई। खोज खबर करने पर पता चला कि बेटी को हूलागंज निवासी दूसरे समुदाय का युवक अरमान उर्फ गोलू अपने साथ भगाकर ले गया है। पीड़िता को अंदेशा है कि आरोपित उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन भी करा सकता है। उन्होंने कैंट थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार राय ने बताया कि तहरीर पर आरोपित के खिलाफ अपहरण की धारा में मामला दर्ज किया गया है। युवती समेत आरोपित की तलाश की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.