प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ताला बंद कर घर के लोग शादी समारोह में गए थे। रात में चोरों में घर का ताला तोड़ा और अंदर घुसे। इसके बाद अंदर से नकदी समेत लाखों के जेवर समेटा और पार हो गए। दूसरे दिन घर के लोग लौटे तो घटना की जानकारी हुई। लीलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर खजूर निवासी वीरेन्द्र तिवारी के घर के लोग शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में ताला बंद था। शुक्रवार रात चोर बंद पड़े घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद करीब 24 हजार नकदी, 15 लाख से अधिक के जेवर समेट लिया। शनिवार को जब घर के लोग लौटे तो घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी से घर के लोग अवाक रह गए। सूचना पाकर पुलिस और घटना की छानबीन की। मामले में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। लीलापुर एसओ आदित्य सिंह ने कहा कि तहरीर मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.