प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 20 -- सुवंसा। फतनपुर थाना क्षेत्र के कोयम गांव निवासी शीतला प्रसाद दुबे फतनपुर बाजार में रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय करते हैं। सोमवार रात उनके घर में घुसे चोर बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये और जेवर समेट ले गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में है। चोरों को चिह्नित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.