आगरा, जनवरी 31 -- थाना ढोलना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने घर से नकदी एवं आभूषण लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। जब पिता की इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाना ढोलना में पहुंचकर आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि बीती 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। तभी मौके का फायदा उठाकर आरोपी विशाल उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उनका आरोप है कि उनकी पुत्री घर से एक सोने जंजीर एवं घर में रखे तीस हजार रुपये निकालकर अपने साथ ले गई है। युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस युवती की बरामदगी एवं युवक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.