समस्तीपुर, जनवरी 6 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ दो बच्चे की मां के फरार हो गयी। घटना को लेकर पति ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में गांव के आर्यन कुमार उर्फ विक्की पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी अपने साथ 5 लाख व सोना व चांदी का जेवरात लेकर गायब हुई है। यह रुपए दो कट्ठा जमीन बेचकर मकान बनाने के लिए रखा था। इस रुपए में उसके तीन भाईयों का हिस्सा था। उसकी पत्नी को धन के लालच में झांसा देकर आरोपित युवक ने ऐसा किया है। कहा है कि आरोपित कभी भी उसकी पत्नी के साथ अप्रिय घटना कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.