घर से देशी पिस्टल बरामद, युवक गिरफ्तार
छपरा, जून 21 -- परसा, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने परसा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित साहो सरैया में एक घर से देशी पिस्टल बरामद किया। इस मामले में स्थानीय पुलिस के साथ दरियापुर एवं डेरनी पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया। पकड़ा गया युवक साहो सरैया निवासी शंभु राय का पुत्र राम कुमार उर्फ हिमांशु कुमार है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि भलुवहिया चौक पर सड़क किनारे एक युवक टहल रहा था। आशंका होने पर उस युवक को बुलाया गया तभी वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया। पीछा करने के दौरान युवक साहो सरैया बिचला टोला स्थित घर में घुस गया तथा घर का दरवाजा बंद कर लिया। जब उसके घर का दरवाजा खुलवाया गया एवं घर की तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में घर के अंदर छज्जा पर एक गत्ते से एक देशी पिस्टल जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.