जौनपुर, मई 7 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दवा लेने निकली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने अपहरण से संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के दादा के मुताबिक उनकी पौत्री दो मई की शाम करीब चार बजे दवा लेने के लिए पैसे लेकर साइकिल से बाजार गई थी। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की लेकिन काफी खोजबीन के दौरान किशोरी की साइकिल रेलवे स्टेशन गेट के पास लावारिस हालत में मिली जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। परिवार के लोगों ने. आसपास के इलाकों में काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे...