गुड़गांव, मार्च 6 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। डीएलएफ फेज-तीन स्थित एक घर से करीब तीन लाख रुपये के जेवर, महंगी घड़ियां और अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ऋषभ विरमानी ने बताया कि वह सेक्टर-24 स्थित डीएलएफ फेज-3 में एक मकान में किराये पर रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब सात बजे जब वह सोकर उठे तो घर के एक कमरे का दरवाजा और खिड़की खुली हुई मिली। उन्होंने घर की जांच की तो पाया कि दोनों कमरों की अलमारियां टूटी हुई थीं और कपड़े और अन्य सामान फर्श पर बिखरा हुआ था। चोर पीछे की गैलरी में लगी खिड़की के रास्ते घर में घुसे। उनकी इंगेजमेंट रिंग, हीरे जड़ित सोने की दो अंगूठियां, कई महंगी घड़ियां, पांच ग्राम का सोने का सिक्का, दो चांदी के सिक्के, चांदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.