मुरादाबाद, अप्रैल 13 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर से ड्यूटी पर गई युवती लापता हो गई। भाई ने एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। युवक ने बताया कि उसकी बहन कांठ रोड स्थित ज्वैलरी शोरूम में काम करती है। रविवार सुबह वह ड्यूटी पर गई थी, उसके बाद से वापस नहीं लौटी। आरोप लगाया कि संभल के असमोली थाना खेत्र के गांव कमालपुर निवासी विजय उसे बहलाफुसला कर भगाकर ले गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार विजय के घर जाकर जानकारी की तो उसके परिवार वालों ने कुछ नहीं बताया। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.