घर से डेढ़ लाख की नकदी और चांदी के जेवर चोरी
रुद्रपुर, मई 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम लाम्बाखेड़ा में चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 1.56 लाख की नकदी और आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद ग्रामीणों ने संदिग्धों का पीछा किया, लेकिन आरोपी साइकिल और थैला छोड़कर खेतों की ओर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम लाम्बाखेड़ा निवासी इरफान अली पुत्र इस्माइल हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मई की सुबह करीब चार बजे जब वह जागे तो घर की अलमारी में रखा बैग गायब मिला। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लगभग आधा किलो चांदी के जेवर रखे थे। इसके अलावा एक महिला बैग में रखे छह हजार रुपये भी चोरी हो गए। कुछ देर बाद उनका बड़ा पुत्र अमान जागा। उसने घर के सामने से गुजर रही एक मोटरसाइकिल को देखकर शक के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.