रामपुर, मार्च 11 -- टांडा। थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी भजन लाल सिंह का कहना क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा कि गांव भटपुरा में विगत दिनों पूर्व, एक सवा लाख रुपये मूल्य की एक ट्राली चोरी हो गई थी। उसके कुछ दिन बाद ग्राम भटपुरा में ही चोरों द्वारा एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चौबीस फरवरी को घर से ही ट्रैक्टर के उपकरण, विद्युत उपकरण बैट्रा, इन्वर्टर, डीजल, भी चोरी कर ले गए थे। भजन लाल की और से सात मार्च को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...