मेरठ, अप्रैल 23 -- दौराला रेलवे फाटक के पास बुधवार रात दो कार सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग के दौरान घर से खाना खाकर अपने साथी के साथ टहलने के लिए निकला किसान हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। थाने पहुंचे किसान ने पुलिस को जानकारी देते हुए कार सवार पांच युवको को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायल किसान को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस कार सवार युवकों की तलाश में जुटी है। दौराला निवासी अजय अहलावत ने बताया कि वह बुधवार रात लगभग 11:50 बजे घर से खाना खाकर अपने साथी सुधीर के साथ रेलवे फाटक के पास टहलने गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो कार सवार छह युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने करीब 15-20 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली उसके दाए हाथ में लग गई। घायल होने पर उसने और उ...