लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- पसगवां थाना क्षेत्र के कस्बा जंगबहादुरगंज निवासी व्यापारी अजेंद्र कुमार गुप्ता अचानक ही सुबह टहलते हुये लापता हो गये । जिसके बाद कस्बा के तमाम व्यापारियों और परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने भी खोजबीन शुरू कर दी । काफी खोजबीन लगातार फ़ोन पर कॉल के बाद संपर्क हो सका, तब 12 घंटे बाद पता चला कि व्यापारी हरिद्वार में है जो किसी थाने में है । जब फोन से बात हुई तब परिजनों की जान में जान आई । अजेंद्र कुमार गुप्ता के पुत्र अभय गुप्ता ने बताया कि उसके पिता सुबह 5 बजे घर से टहलने निकले थे जो अचानक ही सड़क की तरफ से गायब हो गये जब वह देर तक घर नहीं पहुंचे तो घर वालों को चिंता हुई। उनकी तलाश की गई लगातार फ़ोन भी किया गया, लेकिन रिसीव नही हुआ। दोपहर पसगवां कोतवाली पुलिस को सूचना देकर नम्बर सर्विलांस पर लगाया गया,, ल...