घर से टकराकर ऑटो पलटा, चार घायल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुशहरी, हिसं। मुजफ्फरपुर-पूसा पथ पर शनिवार को नरसिंहपुर मछली मंडी के समीप घर से टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो पक्कीसराय से दरधा जा रहा था। स्थानीय लोगों के सहयोग से चारों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अनीता देवी (40), राधा देवी (38), प्रमिला देवी (50) और ध्रुव पासवान (41) को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। यात्रियों ने बताया कि ऑटो चालक नशे में था। शहर से आने के दौरान कई जगह दुर्घटना होते-होते बचा। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, 10 घायल-पेज-3 लीड यह भी पढ़ें- ऑटो पलटा, मां-बेटी सहित तीन महिलाएं घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.