सीतापुर, जनवरी 7 -- बिसवां देहात, संवाददाता। रामपुर कला के जोधपुर पकरिया में मंगलवार रात ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने जेवर, घरेलू सामान व एक हजार रुपये नगदी पार कर दी। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। रामपुर कला निवासी शिवम शुक्ला के मुताबिक चोरों ने दो लैपटॉप, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी चांदी की पायल, स्मार्ट वॉच व एक हजार रुपये पार कर दिये। शिवम के मुताबिक परिवार वाले घर में सो रहे थे। चोर घर में घुसकर माल बटोर ले गए पर किसी को पता नहीं चला। पीड़ित का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं करती है। जिसके कारण आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.