सीतापुर, मई 5 -- सीतापुर। सकरन इलाके में चोरों ने घर से लाखों रुपये के जेवर व 80 हजार रुपये नगदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर सकरन पुलिस चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सुकेठा निवासी रंजीत कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि दीवार फांदकर चोर घर के भीतर घुस आए। चोरों ने कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और करीब 80 हजार की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित रंजीत कुमार ने भगवानदीन, पवन, राजू और अवधेश लोनिया के खिलाफ शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सकरन के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.