घर से जेवर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
बांदा, अप्रैल 19 -- बांदा। नगर कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर जेवर चोरी करने में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसे पास से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। नगर क्षेत्र के काशीराम कालोनी हरदौली की रहने वाली सुनीता ने 17 अप्रैल को कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। बताया कि जब वह अपने मकान की कुंडी लगाकर पास ही दुकान में सामान लेने चली गई। जब वापस आई तो उनके कमरे से बैग व उसमें रखे आभूषण आदि चोरी हो गए थे । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की सुरागरसी शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार को चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिला को काशीराम कॉलोनी से ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया । उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, कपड़े व बैग आदि बरामद हुए है। गिरफ्तार महिला का नाम सना खान पत्नी अजय निवासी काशीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.