देवघर, मार्च 9 -- देवघर प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव निवासी भोला राउत ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करायी है। दिए गए आवेदन में जिक्र है कि रविवार रात में अज्ञात चोरों ने घर में लगे ताले तोड़कर घर के अंदर रखी 12 बकरियां चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...