फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने धीरज नगर एत्मादपुर स्थित एक घर में चोरी के मामले में नोएडा की भटटा कॉलोनी निवासी नरेश और संतोष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह मामला धीरज नगर निवासी शिव शंकर शाह की शिकायत पर दर्ज किया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि चोर 13 मार्च से 16 मार्च के बीच उनके घर से आभूषण और 70 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नोएडा और फरीदाबाद में चोरी के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। यह भी पढ़ें- चोरी करने वाले दो बाल अपचारी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...