घर से घूरपुर जाने की बात कह कर निकला युवक लापता
गंगापार, जून 13 -- थाना क्षेत्र के इरादतगंज गांव से एक 18 वर्षीय युवक नीरज लापता हो गया है। शनिवार को युवक के पिता ने घूरपुर पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। इरादतगंज गांव निवासी रमेश ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र बीते 8 जून की शाम करीब 3 बजे घर से घूरपुर बाजार जाने के लिए बता कर निकला अभी तक घर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित पिता इससे परिजन बेहद चिंतित हैं। लापता बेटे के साथ अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार बदहवास और परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.