फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- मोहम्मदाबाद। डुबका जाने वाले रास्ते पर सोमवार की सुबह एक युवक का शव पड़़ा पाया गया था। मंगलवार को शव की पहचान हो गई। घरवालों का आरोप है कि युवक को घर से ले जाकर मारपीट कर मार डाला गया है। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस से भी शिकायत की। कहा कि एक व्यक्ति के ई रिक्शा का चार्जर चोरी हो गया था जिस पर मारपीट की गई थी। पुलिस अब पूरे मामले में जांच कर रही है। 12 जनवरी की सुबह 10 बजे खाटू श्याम मंदिर के पीछे डुबका जाने वाले मार्ग पर एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा पाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से युवक के शव की पहचान राजेश निवासी गैसिंगपुर के रूप में की गयी। चाचा गांव के चौकीदार देशराज ने पहचान की। पोस्टमार्टम हाउस पर फतेहगढ़ परिजन पहुंचे और उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.