जौनपुर, मई 7 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। गारोपुर गांव में मंगलवार की दोपहर घर के पास खेलते समय लापता हुए चार वर्षीय मासूम का शव बुधवार को घर से थोड़ी दूर एक कुएं में मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मंगलवार की शाम को ही बालक की मां के तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी।गांव निवासी नगीना बेगम ने पुलिस को सूचना दी थी कि मेरा चार वर्षीय बेटा आदिल दोपहर को खेल रहा था। अचानक वह खेलते खेलते लापता हो गया। परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बालक के खोजबीन में जुटी रही। सुबह घर के पास कुएं में बालक का शव देखा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कुएं से शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.