गिरडीह, मई 27 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव से लापता हुए प्रेमी युगल शादी रचाने के पांच दिन बाद मंगलवार को देवरी थाना पहुंचे। एक ही गांव के प्रेमी जोड़े द्वारा आपस में शादी रचा लेने से गांव में चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में युवक सचिन कुमार दास ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं। उसकी की उम्र 23 वर्ष है। लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक है। पिछले पांच वर्ष से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी क्रम में 22 मई को दोनों प्रेमी अपने घर से भागने के बाद बरही (हजारीबाग) स्थित एक मंदिर में रजामंदी से शादी रचा ली। बाद में कोडरमा जिला कोर्ट में भी दोनों ने कानूनी रूप से शादी कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...