घर से गायब अधेड़ का डेढ़ माह बाद पेड़ से लटकता मिला शव
मिर्जापुर, मई 26 -- लालगंज। क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी एक अधेड़ का शव बाण सागर नहर के पास जंगल में पेड़ से लटता पाया गया। वह घर से लगभग डेढ़ माह से लापता था। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त कराया। तब उसकी पहचान हुई। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जतायी है। तुलसी गांव निवासी मुन्ना यादव(50) डेढ़ माह पूर्व घर से अचानक लापता हो गए थे। परिवार वालों ने लालगंज थाने में उनके गुमशुदा की रपट दर्ज कराया था। परिवार वाले अभी खोज ही रहे थे कि मंगलवार की सुबह जंगल में बाणसागर नहर के पास पेड़ के सहारे तीन फीट ऊंचाई पर रस्सी से लटकता शव मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से नीचे उतरवाने के बाद शिनाख्त कराया। तब ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.