घर से खल लेने निकला डेयरी संचालक 3 दिन से लापता, अंडरपास से मिले 7 खोखे, खून और बाइक
लोनी, जून 1 -- Loni Dairy Operator Missing: गाजियाबाद के लोनी स्थित खड़खड़ी अंडरपास से शनिवार सुबह लापता डेयरी संचालक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिल पाया है। मौके से सात खोखे, खून के निशान, उनकी बाइक व चप्पल मिली थी, जिसके चलते गोली मारकर कार में अगवा करने और हत्या करने की आशंका जताई थी। मामले में शनिवार को चौकी प्रभारी और रविवार को लोनी थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है। पुलिस की 11 टीम छानबीन कर रही हैं।सात कारतूस, खून, बाइक. परिवार बोला- ओंकार की हत्या हुई गनौली गांव में रहने वाले 45 वर्षीय डेयरी संचालक ओंकार उर्फ ओमन शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। खड़खड़ी अडंरपास में ओंकार की बाइक व चप्पल के अलावा खून के निशान और सात कारतूस के खोखे मिले थे। ओंकार के भाई सुरेंद्र ने गांव के ही गौरव, उसके भाई सौरभ, गोपाल, मोहित व बादलपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.