मुरादाबाद, मई 3 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को घर से कोचिंग गई युवती लापता हो गई। मां ने एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए युवक, उसके मामा, बहन, मौसा समेत सात लोगों पर केस दर्ज कराया है। थाना सिविल लाइंस के रेल चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। बीते 1 मई को सुबह नौ बजे उसके पिता उसे कोचिंग सेंटर छोड़कर आए थे। महिला के अनुसार शाम चार बजे जब पिता उसे लेने पहुंचे तो वहां नहीं मिली। आरोप लगाया कि अंशु नाम का लड़का उसे बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है, जो यहां अपने मामा के पास रहता है। यह भी पढ़ें- युवती के अपहरण के आरोप में चार पर केस महिला के अनुसार उसकी बेटी को भगवाने में आरोपी अंशु के मामा राजेंद्र उर्फ कपिल, उसके बेटे समीर, दोस्त डोली व...