घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा लापता, केस दर्ज
मुरादाबाद, जून 22 -- मझोला थाना क्षेत्र में घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। मां ने एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज कराया है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार उसकी 20 वर्षीय बेटी 19 जून को शाम साढ़े पांच बजे घर से बुद्धिविहार कोचिंग के लिए निकली थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। महिला के अनुसार उसकी बेटी घर के मोबाइल से एक नंबर पर किसी युवक से बात करती थी। आशंका जताई जा रही है कि वही युवक बहलाफुसला कर ले गया है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.