गोपालगंज, जनवरी 22 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के एक गांव में घर से कोचिंग के लिए निकली दसवीं की छात्रा का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में 6 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें छात्रा की मां ने कहा है कि उसकी पुत्री बीते 9 जनवरी को रोज की भांति कोचिंग के लिए घर से गई, परंतु वापस नहीं आई। उनका आरोप है कि भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा खास का एक युवक उनके पड़ोसी के घर बराबर आता जाता था। वह उनकी पुत्री के साथ विवाह का प्रस्ताव रखता था। उन्होंने पुत्री का अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए भोरे थाना क्षेत्र के चार एवं अपने दो पड़ोसियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.