बिजनौर, अप्रैल 30 -- शेरकोट। कॉलेज कहकर गई युवती के वापस नहीं लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री मंगलवार को कॉलेज को कह कर गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। सभी जगह तलाश करने के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका। युवती के पिता का कहना है कि जब उसने अपनी पुत्री के मोबाइल पर कॉल की तो वह गांव के ही युवक ने रिसीव करते हुए उसकी पुत्री को अपने साथ ले जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- डिलेवरी बाय ले गया छात्रा को, तलाश पीड़ित ने पुलिस से उसकी पुत्री की बरामदगी की गुहार की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.