घर से कुछ दूरी पर युवक का सूखे तालाब में मिला शव मिला, जांच
रामपुर, मई 30 -- क्षेत्र के गांव सरकथल में एक युवक का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, मौत की क्या वजह रही, इसकी छानबीन की जा रही है। टांडा बाजपुर रोड से पश्चिम दिशा में लगभग सौ मीटर की दूरी पर एक सूखे पड़े तालाब में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को एक शव को पड़ा देखा। टांडा कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान श्रीपाल सिंह उर्फ अजय सिंह (42) पुत्र मानदास सिंह के रूप में हुई। वह तालाब से कुछ दूरी पर ही रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि मृतक गांव में घर में अकेला रहता था उसकी मां, पत्नी सविता और दो पुत्री संजना और सलोनी मुरादाबाद में रहती हैं। एक पुत्री क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.