देवरिया, फरवरी 2 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार जाने के लिए घर से निकला किशोर गायब हो गया है। इस मामले में महुआडीह थाने की पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। साथ ही किशोर की बरामदगी में जुट गई है। महुआडीह थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के रहने वाली शैल देवी पत्नी जयसिंह ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका बेटा अभिषेक दो दिन पहले बाजार जाने की बात कहते हुए घर से निकला, लेकिन वह लौट कर घर नहीं आया। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.