गोरखपुर, मार्च 2 -- चौरीचौरा। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। वह बॉक्स में रखा हुआ तीस हजार रुपए और आधार कार्ड पर साथ लेकर गई है। काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...