पीलीभीत, मार्च 30 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 27 मार्च की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। सुबह चार बजे जब परिवार के लोग जागे तो उसकी पुत्री घर पर नहीं थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के दौरान गांव में पता चला कि करीब दस दिन पूर्व गांव के ही एक दस वर्षीय बालक को भटटे के समीप खडे दो युवकों ने एक मोबाइल देकर बच्चे से अपनी पुत्री को देने के लिए कहा था। बच्चा उन दोनों युवकों को नहीं जानता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.