घर से किंग कोबरा सांप को रेस्क्यू किया
हरिद्वार, जून 27 -- कनखल क्षेत्र के जमालपुर कलां गणपति धाम कॉलोनी के एक घर में शनिवार को किंग कोबरा सांप निकलने से परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान आसपड़ोस के लोगों की भीड़ कोबरा सांप को देखने के लिए मौके पर जमा हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कोबरा सांप की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी टीम के सदस्य तालिब ने किंग कोबरा का रेस्क्यू किया। सांप का रेस्क्यू होने के बाद लोगों को राहत मिली। सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए वन विभाग की टीम अपने साथ लेकर चली गई। यह भी पढ़ें- घर में किंग कोबरा निकलने से दहशत बनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.