महोबा, जून 21 -- महोबा। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकन्ना रहा। सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से विरोध आदि दर्ज कराने वालों को हाउस अरेस्ट किया। भाजपा की पूर्व जिलामंत्री दीवाली तिवारी का काले झंडे दिखाकर विरोध जताने का वीडियो वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। भाजपा नेत्री ने वीडियो में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिला पदाधिकारियों का उत्पीड़न हो रहा है। उत्पीड़न को बर्दाश्त करना भी गलत है। महिलाओं से घरों से थाली बजाकर विरोध जताने की अपील की गई। बता दें कि दीवाली तिवारी ने पूर्व में जिलाध्यक्ष मोहललाल कुशवाहा पर संगीन आरोप लगाए थे। एक बार फिर दीपाली तिवारी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दीवाली तिवारी के घर में भी पु...