प्रयागराज, नवम्बर 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। घर से कंप्यूटर कोचिंग के लिए निकली एक किशोरी का शव मनौरी में रेलवे लाइन पर कटा मिला। घरवालों को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी हुई। पुलिस और परिजनों का कहना है कि किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवाले भी इस बारे में कुछ नहीं बता सके। कौशाम्बी में संदीपनघाट थानाक्षेत्र के महगांव निवासी महेश कुशवाहा किसान हैं। उनके तीन बेटों व दो बेटियों में सबसे छोटी 17 वर्षीय खुशबू इंटर पास करने के बाद कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। इसके लिए वह पूरामुफ्ती स्थित कंप्यूटर सेंटर जाती थी। रोज की तरह शनिवार को भी वह सुबह आठ बजे घर से कंप्यूटर सेंटर जाने के लिए निकली थी। खुशबू के समय से घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.