घर से एक साथ गायब हुईं छह लड़कियां बरामद, सहेली के मित्र ने दिया था ये ऑफर
निज संवाददाता, अप्रैल 10 -- यूपी के कुशीनगर में कसया थाना क्षेत्र में कुशीनगर नपा के एक वार्ड से गायब हुई सभी छह लड़कियों को पुलिस ने गुरुवार को सुबह बस्ती के गौर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस को जीआरपी की मदद से इसके लिए कुल आठ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाना पड़ा। लड़कियों ने बताया कि वह अपने पैरों पर खड़ा होने के उद्देश्य से काम करने लखनऊ जा रही थी। परिजन रोक टोक करते, इसलिए किसी को बिना बताए जा रही थी। कानूनी अरैपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने सभी लड़कियों को उनके परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया है। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि कसया पुलिस को बुधवार की शाम छह बजे सूचना मिली कि नगर पालिका कुशीनगर के एक वार्ड से छह लड़कियां एक साथ लापता हो गयी हैं। परिवारीजनों के अनुसार सभी एक साथ घर से सुबह ही निकली थीं। काफी देर तक नहीं लौटने पर उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.