फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस की टीम ने महिलाओं और छात्राओं को नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपाय बताये। घरेलू हिंसा को लेकर भी समझाया। महिलाओं को मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर दिये गये। सरकारी योजनाओं की उन्हें जानकारी दी गयी। अमृतपुर, कंपिल, कादरीगेट, शहर कोतवाली, मऊदरवाजा, राजेपुर, शमसाबाद आदि थाना क्षेत्रों में महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिया गया। कहा गया कि कहंी कोई दिक्कत हो तो बतायें। पुलिस हर समय सुरक्षा के लिए तैयार है। किसी को डरने की जरूरत नही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.