घर से अपहृत 5 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, दो अंतरजिला अपहरणकर्ता गिरफ्तार
लखीसराय, अप्रैल 30 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने 6 दिनों के भीतर अपहरण की एक सनसनीखेज गुत्थी को सुलझाते हुए 5 वर्षीय मासूम बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को उस समय दबोचा जब वे बच्चे को बेचने की नीयत से हावड़ा ले जाने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक औरंगाबाद और दूसरा भागलपुर जिले का रहने वाला है। इस संबंध में साइबर डीएसपी अजीत कुमार चौहान ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर बताया कि 23 अप्रैल को वादिनी इंदु देवी ने लखीसराय थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल की रात में उनके 5 वर्षीय पुत्र को सोते समय घर से गायब कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांड संख्या-223/26 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की और एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.