अलीगढ़, अप्रैल 17 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद छावनी से लापता युवक 40 दिन बाद घर वापस लौट आया। परिजनों से अनबन होने पर वह चला गया था। नौरंगाबाद छावनी निवासी राजीव कुमार बीते 24 फरवरी की रात घर से चला गया था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पत्नी ने गांधीपार्क थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। बुधवार की रात वह खुद ही घर वापस लौट आया। पुलिस पूछताछ में राजीव ने बताया कि वह घरेलू कलह के चलते घर से चला गया था। यह भी पढ़ें- नापी रिपोर्ट के लिए भटकते परिजन वह कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या में रहा। इसके बाद गोंडा में एक गऊशाला में रहकर काम किया । बच्चों की याद आने पर वह खुद ही घर वापस आ गया। राजीव को देख परिजनों की आंखों ...