मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 16 साल के किशोर को घर से अगवा कर लिया। उसे एक बगीचे में ले जाकर जमकर पिटाई कर दी। किशोर पर एक महिला से मोबाइल पर बात करने और रील बनाने का आरोप है। बताया जाता है कि महिला के पति ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोर की पिटाई की थी, जिसके बाद जान मारने की भी धमकी दी थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे किशोर अचानक लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद है। मारपीट की घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। किशोर के परिजन ने सोमवार की रात सकरा पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को मारपीट का वीडियो भी उपलब्ध कराया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले किशोर को अगवा कर लिया। उसकी एक बगीचे में पिटाई कर दी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.