घर सूना देख चोरों ने किया नकदी और गहने पार
गंगापार, जून 25 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मामा के यहां शादी संपन्न कराकर सपरिवार घर वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर में रखे नकदी व गहने गायब थे। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के वार्ड सात चिकान मोहल्ला निवासी आशीष कुमार उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर दी कि वे अपने मामा के यहां मेजा थाना क्षेत्र के भटौती गांव में 17 जून से ही सपरिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जब वापस लौटे ,तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर में रखे गहने और डेढ़ लाख रुपए नकद गायब थे। यह भी पढ़ें- घर सूना देख चोरों ने किया नकदी और गहने पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.