मैनपुरी, मई 30 -- श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा तंबाकू निषेध नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमओ कार्यालय से आयीं किरन यादव ने स्वयंसेविकाओं को तंबाकू के नुकसान बताए। उन्होंने सचेत किया कि तंबाकू से मुख, गले, अमाशय और आंत का कैंसर होता है, जिससे स्वास्थ्य और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने छात्राओं को अपने घर व समाज को तंबाकू मुक्त करने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि सीएमओ ऑफिस के कक्ष संख्या 47 में तंबाकू छोड़ने की निकोटेक्स दवा निशुल्क उपलब्ध है। कार्यक्रम में स्वयंसेविका छाया, इब्राहुसैन, अलशिफा और अलीशा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- घर व समाज को तंबाकू मुक्त करने के लिए किया प्रेरित अंत में सभी को तंबाकू मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्या शोभा मिश्रा, कार्यक्रम प्रभ...